Madhubani : बालू माफिया से सांठगांठ के आरोप में दारोगा निलंबित

पदस्थापित पुअनि संतोष कुमार को निलंबित कर दिया गया है.

Madhubani : जयनगर . बालू माफिया से साठगांठ के आरोप में जयनगर थाने में पदस्थापित पुअनि संतोष कुमार को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक योगेद्र कुमार के निर्देश पर निलंबन की कार्रवाई की गई है. एसपी ने जयनगर डीएसपी विप्लव कुमार के प्रतिवेदन पर दरोगा पर कार्रवाई की है. जयनगर के अपर थानाध्यक्ष शुभम कुमार बीते दो मई को डीएसपी से लिखित शिकायत की थी. जिसमें कहा कि पुअनि संतोष कुमार का पदस्थापना अनुशंधानक के रूप में की गई है, लेकिन उनका अनुसंधान व थाने के विधिसम्मत कार्य में कोई रुचि नहीं है. थाना परिसर में दलालों के साथ लगातार उन्हें देखा जाता है. भू-माफिया व बालू माफिया से सांठ गांठ है. निलंबन अवधि में उन्हें पुलिस मुख्यालय मधुबनी में योगदान करने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >