सबसे अधिक उपस्थिति करने वाले छात्र होंगे सम्मानित

स्कूलों में छात्र -छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की नई पहल शुरू की है. अब सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा.

मधुबनी. स्कूलों में छात्र -छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की नई पहल शुरू की है. अब सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी जावेद आलम ने कहा है कि स्कूलों के नियमित अनुश्रवण व निरीक्षण से छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की उपस्थिति में सुधार हुआ है. फिर भी कई स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति लक्ष्य से काफी पीछे है. जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में सुधार लाने के के लिए नयी पहल की है. जिसके अनुसार स्कूलों में सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा, ताकि स्कूलों में नामांकित अन्य छात्र-छात्राओं को इससे प्रेरणा मिल सके. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा है कि विभाग के इस निर्णय से जिले के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र भेजकर अवगत करा दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >