Madhubani News : शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

औसी थाना परिसर में ईद, रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई.

बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र के औसी थाना परिसर में ईद, रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता सीओ संतोष कुमार सिंह ने की. संचालन थानाध्यक्ष विकास कुमार ने किया. मौके पर थाना क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दल के सदस्य एवं कई सामाजिक कार्यकर्ता सहित बुद्धिजीवी वर्ग के लोग उपस्थित थे . सीओ ने कहा कि पवित्र रमजान के महीने में आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए. गले से गले मिलकर सोहार्द पूर्ण वातावरण में इस पर्व को मनाये. कहा कि पर्व के अवसर पर शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबों की है. शांति भंग करने वाले लोगों के पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें. कहा कि किसी गांव या चौक चौराहे पर सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की योजना आदि कोई बना रहा हो तो इसकी जानकारी तत्काल प्रशासन को दें. बैठक में मो इमरान, सुशील सहनी, ललित सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >