SSB Recruitment Training: नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2026-27 के तहत 18वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), राजनगर की सीमा चौकी झालौन में आयोजित 15 दिवसीय भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ. प्रशिक्षण पूरा करने वाले 50 युवक-युवतियों को प्रमाणपत्र एवं अध्ययन सामग्री प्रदान की गई.
22 जुलाई से 7 अगस्त तक चला प्रशिक्षण
22 जुलाई से 7 अगस्त तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीमावर्ती क्षेत्रों के 50 युवक-युवतियों ने भाग लिया. समापन समारोह की शुरुआत मिथिला की परंपरा के अनुसार अतिथियों को पाग और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित करने के साथ हुई.
सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए किया गया तैयार
प्रशिक्षण का उद्देश्य सीमावर्ती युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करना तथा उनमें शारीरिक दक्षता, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करना था. कार्यक्रम के दौरान मानव चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया.
सीमावर्ती गांवों के युवाओं ने लिया हिस्सा
प्रशिक्षण में कमलपुर, सहोरबा, लक्ष्मीनिया, छपकी, मोतनाजे, बघमारिया, मरनैया, महुलिया, पिपराही, झालौन और लदनियां सहित विभिन्न सीमावर्ती गांवों के युवक-युवतियों ने भाग लिया.
समारोह में उप कमांडेंट ओ. ओकेन्डरो सिंह, बीडीओ सतीश कुमार, सीओ सौरभ कुमार, बीएओ आदित्य कुमार, स्थानीय विधायक मीना कामत के निजी सहायक संजीत कुमार कामत, खष्टिनाथ झा, प्रमोद कुमार झा, अभियंता संतोष कुमार, संजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास परिषद, मधुबनी के माध्यम से किया गया.
यह भी पढ़ें:
10 अगस्त को लगेगा मेगा रोजगार मेला, 6 हजार पदों पर होगी भर्ती
