हरलाखी. प्रखंड के सोठगांव पंचायत स्थित रामटोल उमगांव में शुक्रवार को “हर टोला, हर परिवार, हर सेवा ” अभियान के अंतर्गत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, स्वास्थ्य बीमा जैसी कई योजनाओं की जानकारी दी गई. इस दौरान विकास मित्र मंजू कुमारी, सहयोगी गंगा राम, टोला सेवक रामप्रीत सदा, रामप्रीत एवं आवास सहायक संतोष पासवान ने लाभार्थियों को फॉर्म भरवाने, दस्तावेज़ सत्यापन एवं आवेदन सबमिट करने में मदद की. स्थानीय ग्रामीणों ने आवास योजना का लाभ लेने के साथ- साथ सड़क बनवाने की मांग सहित अन्य कई योजनाओं की लाभ के लिए शिविर में आवेदन सौंपा. इस दौरान ग्रामीणों ने रामटोल उमगांव की जर्जर सड़कों सहित अन्य समस्याओं को लेकर एक सामूहिक लिखित आवेदन भी शिविर प्रभारी को सौंपा. आवेदन में मुख्य मार्ग के गड्ढों और कटाव को शीघ्र मरम्मत कर पक्की सड़क बनवाने की मांग की गई गयी, जिसमें विद्यालय तथा स्वास्थ्य केंद्र तक आवाजाही आसानी से हो सके. शिविर प्रभारी सह आवास पर्यवेक्षक हरेंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सौंपा गया सामूहिक आवेदन और उनकी समस्याओं की रिपोर्ट संबंधित पदाधिकारी को सौंपा जाएगा, ताकि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
