Madhubani News : समाजसेवी ने रक्तदान कर बचायी महिला की जान

. समाजसेवी प्रह्लाद पूर्वे ने बीमार महिला को खून देकर उनकी जान बचा मानवता का मिशाल पेश किया है.

Madhubani News : मधुबनी. समाजसेवी प्रह्लाद पूर्वे ने बीमार महिला को खून देकर उनकी जान बचा मानवता का मिशाल पेश किया है. कई दिनों से कलुआही प्रखंड के अरघावा निवासी तेतरी देवी सदर हॉस्पिटल मधुबनी में इलाजरत थी. चिकित्सकों ने उनके जीवन रक्षा के लिये एबी प्लस ब्लड की आवश्यकता बतायी. परिजन काफी खोज किया पर खून उपलब्ध नही हो सका. इस बात की जानकारी समाजसेवी प्रह्लाद पूर्वे को भी हुई. वे अस्पताल पहुंचे और खून दिया. जानकारी के अनुसार, प्रह्लाद पूर्वेँ ने अपने जीवन का 53 वां रक्तदान किया है. प्रहलाद ने बताया कि उन्हें रक्तदान कर काफी प्रसन्नता होती है. हर 18 बर्ष के ऊपर के स्त्री पुरुष को रक्तदान करनी चाहिए. दूसरों के शरीर में रक्तदान के माध्यम से अपने आप को जीवंत बनाए रखने का एक सरल और सुखद आनंद है. मौके पर श्रवण मंडल, बिनोद साह , शिवशंकर साह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >