Madhubani News : तस्करी मामले का नामजद तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने शराब तस्करी मामले के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

खुटौना.

पुलिस ने शराब तस्करी मामले के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना 2021 की है. बताया गया कि तस्कर कार में शराब की खेप नेपाल से लाकर भारतीय क्षेत्र में खपाने आया था. लिहाजा पुलिस को भनक लगी. इसके बाद शराब लदी कार रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को दूर से ही देखकर कार में बैठे तस्कर गाड़ी वहीं छोड़कर नेपाल की ओर भाग गया. इसके बाद पुलिस शराब सहित कार थाने पर ले आयी. पुलिस सूत्रों के अनुसार अनुसंधान के क्रम में गिरफ्तार तस्कर संतोष कुमार पंडित का नाम का खुलासा हुआ था. मामला दर्ज होते ही तस्कर फरार हो गया. किसी ने तस्कर के विषय में उनके घर पर होने की सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने उसके घर से पकड़ लिया. गिरफ्तार तस्कर का नाम संतोष कुमार पंडित जो लौकही थाना अंतर्गत हरभंगा गांव का रहने वाला बताया गया है. जिसे कानूनी प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया.

पुलिस ने 234 शराब की जब्त

अंधराठाढ़ी.

पुलिस ने थाना क्षेत्र के शिवा रामपुर कमला नदी तटबंध से टेंपों सहित 234 लीटर नेपाली देसी शराब जब्त की, मौके से शराब तस्कर भाग गया. मामले में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >