70 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

स्थानीय थाने की पुलिस ने बलिया गांव से 70 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस ने एक बाइक भी जब्त किया है.

बेनीपट्टी. स्थानीय थाने की पुलिस ने बलिया गांव से 70 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस ने एक बाइक भी जब्त किया है. धराये तस्कर की पहचान बेनीपट्टी थाना के बलिया गांव निवासी कृष्णा महतो के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर बाइक पर शराब लेकर बलिया गांव की ओर जा रहा है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के निर्देश पर पीटीसी संतोष कुमार सूचना का सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए जब बलिया गांव पहुंचे तो पुलिस की वाहन को देख तस्कर बाइक और शराब छोड़ भागने लगा. जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया. बाइक की तलाशी लेने के क्रम में 70 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद हुआ. थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा है कि तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >