Madhubani News : शशिभूषण कुमार ने किया पदभार ग्रहण

रामकृष्ण महाविद्यालय के इग्नू अध्ययन केंद्र में डॉ. शशिभूषण कुमार ने समन्वयक का पदभार ग्रहण किया.

मधुबनी.

रामकृष्ण महाविद्यालय के इग्नू अध्ययन केंद्र में डॉ. शशिभूषण कुमार ने समन्वयक का पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार मंडल ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा व बुके एवं माला पहनाकर स्वागत किया. उन्होंने इस अवसर पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठापूर्वक पारदर्शिता से करने की प्रतिबद्धता जतायी. उन्होंने कहा कि वे इग्नू केंद्र के माध्यम से छात्रों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे. महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मंडल ने अपने संबोधन में आशा व्यक्त की कि डॉ. शशिभूषण कुमार के नेतृत्व में अध्ययन केंद्र ऊंचाइयों को छुएगा और छात्रहित में महत्वपूर्ण कार्य होंगे. मौके पर मो. मरगुब आलम, डॉ. मृणाल कुमार झा, डॉ. सुनील कुमार सुमन, विश्वेश कुमार, सुभाष चंद्र झा, सहित महाविद्यालय के कई प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >