बेनीपट्टी. बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया गया है. जिसमें मधुबनी के बेनीपट्टी, फुलपरास और सदर अनुमंडल में नये एसडीओ की पदस्थापना की गई है. बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शारंग पाणि पांडेय को बेनीपट्टी अनुमंडल का नया एसडीओ बनाया गया है. इससे पहले शारंग पाणि पांडेय मधुबनी जिले के फुलपरास अनुमंडल में डीसीएलआर के रूप में पदस्थापित थे. बता दें कि करीब दो वर्ष पूर्व मनीषा को बेनीपट्टी के एसडीओ के रूप में पदास्थापित किया गया था. जहां बीते वर्ष नवंबर माह में संपन्न हुए कालिदास उच्चैठ महोत्सव के कुछ ही दिन बाद से उनके स्वास्थ्य में गिरावट होने लगी. जिसके कारण वे मेडिकल लिव पर चलीं गईं. जिसके बाद बेनीपट्टी के कार्यपालक दंडाधिकारी विवेक कुमार मिश्र को प्रभारी एसडीओ बनाया गया था. इसके अलावे जयनगर अनुमंडल के डीसीएलआर, फुलपरास के एसडीओ और सदर अनुमंडल मधुबनी के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी का तबादला भी अन्य जिलों में किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
