1 मई तक प्रचंड लू के आसार, हवा भी रहेगी तेज

एक मई तक तापमान में कमी नहीं आयेगी. प्रचंड लू चलेगी. तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है.

मधुबनी. गरमी से लोगों को अगले एक सप्ताह तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग ने चेताया है कि अगले एक मई तक तापमान में कमी नहीं आयेगी. प्रचंड लू चलेगी. तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है. ऐसे में लोगों को पूरी तरह से सुरक्षित रहने का सलाह दिया गया है.

हवा भी रहेगी तेज

मौसम विभाग के अनुसार अगले 1 मई तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. आसमान से मानों पूरी तरह आग बरसेगी. जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकती है. इस अवधि में पछिया हवा की गति भी तेज रहेगी. पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान 15 से 17 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी.

सामान्य से 5 डिग्री अधिक पहुंचा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. जो सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा. जो सामान्य से करीब 2 डिग्री कम रहा.

घर से निकलना मुश्किल

भीषण गर्मी रहने से लोगों को परेशानी बढ़ा दी है. लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है. भीषण गर्मी के कारण दोपहर में सड़क वीरान लगने लगती है. भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी. वही दोपहर में लू की स्थिति बन सकती है. जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है.

किसानों के लिये सुझाव

मौसम विभाग बढ़ते तापमान व मौसम के शुष्क को देखते हुए किसानों के लिए कई सुझाव दिए है. तैयार गेहूं, अरहर व मक्का की कटनी व दौनी करने के बाद गेहूं एवं मक्का के दानों को अच्छी तरह से सुखाने के बाद भंडारण करने का निर्देश दिया है. भंडारण के लिए जुट के बोड़े में किट रहित करने का सलाह दिया है. ओल के खेती करने वालों किसानों को जल्द ही ओल रोपाई करने कि सलाह दी है. आम के बगीचों में नमी रखने व कीट पर नजर रखने की सलाह दी गई है. वहीं खरपतवार रोग व कीट नियंत्रण हेतु पड़ती खेत को जुताई करने व दुधारू पशु को गर्मी को देखते हुए छायादार सुरक्षित स्थान पर रखने के साथ साथ अधिक से अधिक स्वच्छ पानी पिलाने का सुझाव दिया हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >