Madhubani News : आग लगने से सात दुकानें जलकर राख, लाखों की क्षति

थाना क्षेत्र की उमगांव बाजार चौक पर सोमवार की देर रात अचानक आग लगने से सात दुकानें जलकर राख हो गयी.

हरलाखी. थाना क्षेत्र की उमगांव बाजार चौक पर सोमवार की देर रात अचानक आग लगने से सात दुकानें जलकर राख हो गयी. घटना से दुकानदारों की लाखों का क्षति हुई है. बताया जा रहा है कि आग लगते ही अफरातफरी का माहौल हो गया. आग कैसे लगी पता नहीं चल सका. सूचना मिलने के बाद हरलाखी थाना से मिनी अग्निशमन वाहन पहुंची. उसके बाद बेनीपट्टी से एक छोटी व एक बड़ी अग्निशमन की गाड़ी आयी. इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक सभी दुकानें जलकर राख हो गया था. पीड़ित दुकानदार चुन्ना शेख ने बताया कि घटना में करीब एक लाख का सामान जलकर राख हो गया. आग की लपटे इतनी तेज थी कि फल दुकान से सटे आस पास के सात दुकान चपेट में आ गया. जिसमें चलितर सहनी, गणेश सहनी, दिनेश साह, श्याम महतो का फल दुकान व चुन्ना शेख का फल व बिस्किट दुकान, राकेश गुप्ता का गिफ्ट आइटम दुकान गौरी साह का बिस्किट दुकान, शामिल है. ग्रामीणों व अन्य दुकानदारों ने बताया कि इस घटना में तकरीबन 5 लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया. वहीं इस घटना में हुई क्षति को लेकर राजद नेता निशांत शेखर, दानिश इकबाल ने पीड़ित दुकानदार को उचित मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >