Madhubani News : जिले के एसडीपीओ व थानाध्यक्ष रहें सतर्क : एसपी

एसपी ने घटनाओं, लंबित मामलों और अपराधियों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई पर विस्तृत चर्चा की .

मधुबनी.

एसपी योगेंद्र कुमार ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष व अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की. एसपी ने घटनाओं, लंबित मामलों और अपराधियों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई पर विस्तृत चर्चा की .साथ ही जिले में सभी थानाध्यक्ष को चौकस रहने का निर्देश दिया. असामाजिक तत्वों व अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने का निर्देश दिया. बीते माह में हुई घटना को लेकर उसमें संलिप्त गैंग के बारे में जानकारी ली. घटना में संलिप्त अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार करने को कहा. जो अपराधी जेल में है उन पर निगरानी रखने का निर्देश दिया. वहीं, सभी पुलिस पदाधिकारी को अवैध रूप से अपराधियों की अर्जित संपत्ति को जब्त करने का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया. एसपी ने थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से गश्त बढ़ाने, जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिया. एसपी ने बैठक में अपराध नियंत्रण के लिए तकनीकी संसाधनों के उपयोग पर भी जोर दिया गया. ताकि अपराधियों को शीघ्रता से पकड़ा जा सके और कानून व्यवस्था में सुधार किया जा सके. वहीं एसपी ने कोर्ट में चल रहे विचारण मामले को शीघ्र पूरा कराने के लिए थानाध्यक्षों को निर्देश दिया. ताकि अपराधियों को शीघ्र ही सजा मिल सके. वहीं जेल से अपराधियों के छूटने के बाद उसके क्रिया कलाप पर नजर रखने का निर्देश दिया. जेल में रह रहे अपराधियों से संबंधित सूचना संकलन करने का निर्देश दिया. ताकि अपराधियों पर नजर रखी जा सके. साथ ही क्षेत्र में औचक वाहन जांच करने का निर्देश दिया.

शराब तस्कर पर थानाध्यक्ष रखें कड़ी नजर

एसपी ने जिले की सीमा नेपाल से लगे रहने के कारण शराब तस्करों पर सभी थानाध्यक्षों को कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. खासकर नेपाल बॉर्डर से सटे थानाध्यक्षों को लगातार वाहन चेकिंग करने ओर शराब माफिया को चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में एसडीपीओ मुख्यालय रश्मि, एसडीपीओ सदर राजीव कुमार, एसडीपीओ सदर टू मनोज राम, फुलपरास डीएसपी सुधीर कुमार, जयनगर डीएसपी विपल्व कुमार, यातायात डीएसपी सुजीत कुमार, नगर थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार, एससी-एसटी थानाध्यक्ष रवींद्र राम सहित जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी व थानाध्यक्ष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >