Madhubani News : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए एसडीएम ने की बैठक

एसडीओ कार्यालय प्रकोष्ठ में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीएम शारंग पाणि पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को बेनीपट्टी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई.

बेनीपट्टी. अनुमंडल क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची के विशेष ग्रहण पुनरीक्षण के संदर्भ में एसडीओ कार्यालय प्रकोष्ठ में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीएम शारंग पाणि पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को बेनीपट्टी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. एसडीएम ने बताया कि वर्तमान में चल रहे मतदाता सूची के गहण पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ द्वारा सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण किया जा चुका है. साथ ही अधिकांश मतदाताओं ने उसे भरकर बीएलओ को वापस जमा भी कर दिया गया है. लेकिन यह संख्या अपेक्षानुरूप नहीं है. इसलिए इसमें सभी राजनीतिक दल अपने अपने क्षेत्र में अपने-अपने गांव में इस बात का विशेष ख्याल रखें कि कोई भी मतदाता गणना प्रपत्र भरने से वंचित न रह जाए. अगर अभी भी कोई गणना प्रपत्र नहीं भरा है तो तुरंत भर कर संबंधित बीएलओ को दें. किस बूथ पर कितना गणना प्रपत्र भरा है, इस संबंध में उन्होंने अद्यतन सूची भी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा किया. बैठक में राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों द्वारा वर्तमान में चल रहे गणना कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त किया. मौके पर मदन लाल कर्ण, जय सुंदर मिश्र, विजय यादव, शुबधा यादव, आनंद कुमार झा, हरिनंदन शर्मा व निर्वाचन शाखा में प्रतिनियुक्त शिक्षक ललित कुमार ठाकुर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >