Madhubani News : एसडीएम ने गरीबों के बीच बांटा कंबल

अनुमंडल कार्यालय परिसर के आसपास ठंड से ठिठुर रहे करीब आधे दर्जन गरीबों के बीच एसडीएम शारंग पाणि पांडेय ने शनिवार को कंबल का वितरण किया.

बेनीपट्टी. नुमंडल कार्यालय परिसर के आसपास ठंड से ठिठुर रहे करीब आधे दर्जन गरीबों के बीच एसडीएम शारंग पाणि पांडेय ने शनिवार को कंबल का वितरण किया. कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे. कंबल पाने वाले लोगों ने ठंढ को देखते हुए कंबल प्रदान करने हुए अनुमंडल प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया. इस दौरान वितरण से पूर्व एसडीएम ने कहा कि पीड़ित मानव की सेवा करना और उनके दुःख दर्द को बांटना सबसे बड़ा पुण्य है. इन दिनों भीषण ठंढ की लहर में खासकर गरीबों को गर्म कपड़ों के अभाव में ठिठुरते देखा जा रहा था. पीड़ित मानव की सेवा ही मानवता की असली पहचान होती है. संपन्न लोगों के पास ठंढ से बचने के बहुत साधन होते हैं. लेकिन गरीब लोगों को ठंढ की रात गुजारनी मुश्किल होती है. ऐसे में जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में इनलोगों को कंबल उपलब्ध कराकर हमलोगों ने राहत दिलाने का एक छोटा सा प्रयास किया है और इन लोगों के लिये अनुमंडल प्रशासन के स्तर से और जितना संभव होगा सहायता दिलाने का हर संभव प्रयास किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >