Madhubani News : बच्चों के सुनहरे भविष्य की बुनियाद निर्माण में जुटा है संस्कार भारती परिवार : डाॅ. विजय रंजन

पैरेंट्स-टीचर्स मीट-सह-ओपन हाउस सेशन का आयोजन किया गया.

मधुबनी. संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल में रविवार को आगामी सत्र 2025-26 की पूर्व तैयारी के लिये पैरेंट्स-टीचर्स मीट-सह-ओपन हाउस सेशन का आयोजन किया गया. जिसमें अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों से काफी अधिक संख्या में अभिभावकों ने हिस्सा लिया तथा अपने विचार साझा किए. इस अवसर पर अभिभावकों व बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक डा. विजय रंजन ने कहा कि विद्यालय लगातार सफलता के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है और हमारा विद्यालय हर मोर्चे पर सफलता प्राप्त कर रहा है. हमारे कंधे पर छात्रों के भविष्य की बुनियाद तैयार करने की जो जिम्मेदारी अभिभावकों ने सौंपा है उसे हम और हमारे संस्कार परिवार के शिक्षकगण हर हाल में सफलीभूत करने में जुटे हैं. हम उन सभी अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने हमारे विद्यालय पर विश्वास कर अपने नौनिहालों को सौंपा है. साथ ही विद्यालय के निदेशक डॉ रंजन ने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि बढ़ते हुए बच्चों को मोबाइल व सोशल मीडिया से जितना संभव हो बचाएं. बड़ी तादाद में उपस्थित अभिभावकों ने शिक्षकों की मौजूदगी में निदेशक मंडल संग गहन विमर्श किया. छात्रों की उपलब्धि से हर्षित अभिभावकों ने खुले कंठ से विद्यालय की शैक्षिणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों एवं अन्य व्यवस्था के प्रति हार्दिक संतोष जताया. साथ ही, ग्रामीण क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए अभिभावकों ने विद्यालय के निदेशक डॉ रंजन को साधुवाद दिया. इस अवसर पर वर्तमान सत्र के सत्रांत परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पदक व प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया गया तथा सेगमेंट -वाइज टॉपर्स को स्मृतिचिह्न से सम्मानित किया गया. इसी क्रम में, विद्यालय के ऑवर-ऑल टॉपर रहे चौथी कक्षा का छात्र मोहम्मद साहिल को स्वर्ण पदक, प्रशस्तिपत्र व स्मृतिचिह्न से सम्मानित किया गया. पुरस्कृत होने वाले बच्चों में दीया तृप्ति, अभिषेक कुमार, आदित्या रंजन, अराध्या सुमन, शालिनी राज, प्रगति झा, शिवानी कुमारी, काशीनाथ कुमार, पियूष चौधरी, प्रवीण कुमार राय, उज्जवल गांधी,आकृति श्रेया, आशीष रंजन, आर्यन गोइत, प्रियांशी झा, सुनील कुमार सीतेश, अर्थ दास, मोहम्मद मशरफ, हर्षित कलंत्री, आशी मोहंका व स्कूल मोहम्मद साहिल शामिल हैं. उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशिका डा. विजया सिंह, प्राचार्य एस एन ठाकुर, उप-प्राचार्य के डी राय, परीक्षा नियंत्रक धर्मेन्द्र कुमार यादव, अरूण कुमार गुप्ता, संजीव कुमार शर्मा संग सभी शिक्षकगण व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >