Madhubani News : शिवनगर में धूमधाम से हुई सलहेश पूजा

प्रखंड के शाहपुर पंचायत के शिवनगर गांव के वार्ड 10 स्थित सलहेश गहबर परिसर में मंगलवार को पूजा समिति के अध्यक्ष बटोही पासवान के नेतृत्व में सलहेश पूजनोत्सव का भव्य आयोजन किया गया.

बेनीपट्टी. प्रखंड के शाहपुर पंचायत के शिवनगर गांव के वार्ड 10 स्थित सलहेश गहबर परिसर में मंगलवार को पूजा समिति के अध्यक्ष बटोही पासवान के नेतृत्व में सलहेश पूजनोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. ग्रामीणों के सहयोग से पूजनोत्सव में सैंकड़ों लोग शामिल हुए. मंगलवार की सुबह पूजा प्रारंभ होने से पहले सलहेश गहबर में पूजा कराने वाले भक्त ने पान, सुपारी लड्डू व धूप दीप अर्पण कर पूजनोत्सव का संकल्प लिया. दोपहर में ब्रह्म स्थान और फिर महारानी मंदिर में धूप, दीप व नैवैद्य आदि अर्पण कर देवी देवताओं की पूजा अर्चना की गई. वहीं सलहेश महाराज के पिंड पर दुग्धाभिषेक कर पूजा का समापन किया गया. इस दौरान गायकों द्वारा सलहेश महाराज की कृतियों का गुणगान किया गया. समिति के अध्यक्ष बटोही पासवान, बिलटू पासवान, मंगल पासवान, जिनिलाल पासवान व पवन पासवान समेत अन्य लोगों ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से सलहेश महाराज की पूजा में लोग बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं. मौके पर विपिन पासवान, रमेश पासवान, नथुनी पासवान, आर्यन पासवान, विराट पासवान, सावित्री देवी, पूजा देवी, आशा देवी, रंगीला देवी व गुड़िया देवी समेत अन्य लोग भी पूजनोत्सव को सफल बनाने में जुटे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >