मधुबनी. रोटरी क्लब ऑफ मधुबनी मिलेनियम की ओर से तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. क्लब अध्यक्ष डॉ. माला कुमारी ने कहा कि बाबू साहेब चौक स्थित क्रिएटिव पब्लिक स्कूल परिसर में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित की गयी है. प्रशिक्षण शिविर सुबह और शाम दो पाली में तीन दिनों तक छह सत्र में आयोजित की गयी. योग शिविर में पुरुष एवं महिला शिक्षाविद, चिकित्सक, राजनेता, समाजसेवी एवं आमलोग शामिल हुए. रोटरी क्लब ऑफ मधुबनी मिलेनियम के सचिव एवं रोटेरियन डॉ. केके दास और कोषाध्यक्ष रोटेरियन विवेक महासेठ ने कहा कि योग की प्रमुख क्रियाओं में सर्वासन, नौकासन, क्रीड़ासन, जेस्टिक आसान, भुजंगासन, मरजी आसान, बज्रासन, पद्मासन, संघ प्रछालन, योगमुद्रासन, पादहस्तासन, मर्कटासन, तिर्यक ताड़ासन, मंडूकासन, उष्ट्रासन, भुजंगासन, ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम आदि मुख्य रूप से कराए गए. साथ ही योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है की भी जानकारी दी गयी. योग शिविर में रोटरी क्लब ऑफ मधुबनी मिलेनियम की अध्यक्ष डॉ. माला कुमारी, सचिव डॉ. केके दास, रोटेरियन विवेक महासेठ, डॉ. रौशन कुमार, प्रशांत कुमार सिंह, प्रीति पल्लवी, डॉ. एसएन लाल, श्रवण पूर्वे, अमित महासेठ, गोपी बुबना, अजय धारी सिंह, निशा कुमार, आशा महासेठ, विभा कुमारी, डॉ. महेश कुमार, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. कौशल कुमार भारती, मनीषा कुमारी लाल, आनंद शंकर मिश्रा, डॉ. पुष्पा झा, डॉ. रमा झा, डॉ. कवि शंकर, प्रीति बैरोलिआ, इंद्र भूषण रमन, राकेश कुमार, प्रशांत राउत सहित करीब 250 लोग ने भाग लिया. क्रिएटिव पब्लिक स्कूल के प्राचार्य शालिनी साह ने प्रशिक्षण शिविर में सक्रिय रूप से भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
