बेनीपट्टी. थाना क्षेत्र के सोइली गांव में एक घर से चोरों ने नकद सहित लाखों रुपये मूल्य के सामानों की चोरी कर ली. मिली जानकारी के अनुसार, सोइली गांव के रामू यादव के पुत्रवधू की प्रसव होने वाली है. जिसके वजह से उन्हें दरभंगा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गृहस्वामी को छोड़कर अन्य सभी सदस्य अस्पताल चले गये थे. बीते शनिवार की देर रात खाने-पीने के बाद गृहस्वामी सो गये. जहां देर रात चोर खिड़की के सहारे घर में प्रवेश कर गया. पेटी व गोदरेज में रखे नकद सहित लाखों रुपये मूल्य के कीमती सामानों की चोरी कर ली. रविवार की सुबह जब गृहस्वामी सो कर जगे और बाहर निकले तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा था. जिसके बाद उन्होंने बेनीपट्टी थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना पर अपर थानाध्यक्ष कंदन बास्की दल-बल के साथ मौके पर पहुंच जांच में जुट गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
