Madhubani News : जाति जनगणना को लेकर रालोजद का आभार यात्रा

रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर प्रधानमंत्री मोदी की ओर से जातीय जनगणना की मांग को स्वीकृति देने पर आभार यात्रा निकाली गयी.

मधुबनी. रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर प्रधानमंत्री मोदी की ओर से जातीय जनगणना की मांग को स्वीकृति देने पर आभार यात्रा निकाली गयी. यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रंजीत कामत ने की. वक्ताओं ने कहा कि देश में जातीय जनगणना कराने का कैबिनेट में मंजूरी देना एक ऐतिहासिक फैसला है. इस खुशी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार यात्रा निकाल कर धन्यवाद यापन किया गया. पिछले दिनों वाल्मीकिनगर के कन्वेशन हॉल में तीन दिवसीय राष्ट्रीय लोक मोर्चा का चिंतन शिविर आयोजित किया गया था. जिसमें जातिय जनगणना की भी मांग सभी पार्टी के कार्यकर्ता के सहमति की गयी थी. साथ ही 14 सूत्री प्रस्ताव पारित किया गया था. जिसमें से पहली मांग जातीय जनगणना को प्रधानमंत्री ने स्वीकृति दी है. अन्य मांगों को भी मानने के लिए विचार करने की अपेक्षा है. कार्यक्रम में वैद्यनाथ मेहता, नवीन सिंह कुशवाहा, शंकर प्रसाद, रामसागर शर्मा, नंद कुमार पासवान, मनोज सिंह, नंद लाल सिंह, शैलेंद्र, अभिषेक, अरुण कामत, पशुराम कामत, गणेश कामत ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >