रहिका. शहर के प्राथमिक विद्यालय कोतवाली चौक मधुबनी में स्वयंसेवी संस्था की ओर से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्पर्धा में 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया. जिसमें प्रथम रिया कुमारी, द्वितीय दीपावली कुमारी, तृतीय आरोही कुमारी को पुरस्कार दिया गया. यह पुरस्कार स्कूल के प्रधान शिक्षक संजीत कुमार, अनु कुमारी, कामिनी कुमारी, हिरण कुमारी ने दिया. इस तरह के कार्यक्रम से छोटे बच्चों को काफी उत्साह प्रदान किया गया. जिससे छात्रों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है. वहीं पांच छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. जिसमें रूबी कुमारी, सावन कुमार, जरीना खातून, साधना कुमारी, जया प्रवीण सहित अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
