Madhubani News : बिजली व यांत्रिक दोष से बंद पड़े नलकूपों की मरम्मत कर अविलंब कराएं चालू

जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में तकनीकी विभाग के पदाधिकारियो की बैठक हुई.

मधुबनी. जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में तकनीकी विभाग के पदाधिकारियो की बैठक हुई. मीटिंग में विभागवार चल रही योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने कहा कि किसी योजना के क्रियान्वयन में कोई प्रशासनिक बाधा उत्पन्न होता है तो शनिवार की संध्या में आयोजित होने वाले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में उपस्थित होकर उसकी जानकारी दें. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी बैठक में आने से पूर्व अपने विभाग में चलने वाले सभी योजनाओं की पूरी तरह से अध्ययन कर उसके संबंध में पूर्ण जानकारी के साथ बैठक में भाग लिया करें. उन्होंने कहा कि किसी योजना में भूमि विवाद होने पर उसकी सूचना लिखित रूप से संबंधित अंचल अधिकारी को अनिवार्य रूप से दे. साथ ही उसकी एक प्रति जिला विकास शाखा मधुबनी को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. जिलाधिकारी ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि सप्ताह में कम से कम दो दिन क्षेत्र का भ्रमण करें. सभी पुरानी एवं नई योजनाओं की समीक्षा कर वास्तविक रूप से कराए गए कार्य के आधार पर जिला मुख्यालय को प्रतिवेदन करें. रखरखाव वाले सड़क को निश्चित रूप से देखकर यदि उसमें निश्चित अवधि तक रखरखाव का कार्य संतोषजनक नहीं किया गया हो तो संबंधित एजेंसी को निर्देशित कर सड़क के रखरखाव का कार्य करना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि रिंग रोड सहित संबंधित योजनाओं में भू अर्जन की कार्रवाई में तेजी लाए. इसमें अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को कृषि फीडर से सभी इच्छुक किसानों को उनसे प्राप्त आवेदन के आलोक में ससमय विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने विद्युत दोष से बंद पड़े नलकुपो को अविलंब मरम्मत करवाने का भी निर्देश दिया. कहा कि तकनीकी विभाग के पदाधिकारी सीओ के साथ प्रत्येक सप्ताह बुधवार एवं शनिवार को आयोजित बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे. कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग को सभी निर्माणाधीन योजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया. कब्रिस्तान घेराबंदी एवं मंदिर की चहारदीवारी में भी तेजी से कार्य कर पूर्ण करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना, सीमा क्षेत्र विकास योजना, पंचायत सरकार भवन, इ किसान भवन, कब्रिस्तान घेराबंदी, मंदिर घेराबंदी, महादलित विकास योजना आदि की विस्तार से समीक्षा की. बैठक में डीडीसी दीपेश कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा हेमंत कुमार सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >