झंझारपुर. संविधान व आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा ने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई. शुभारंभ विधान पार्षद अम्बिका गुलाब यादव सहित राजद, कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया. अवसर पर विधान पार्षद सहित अन्य वक्ताओं ने उनके जीवन और कार्यों को याद किया. साथ संविधान व आरक्षण पर मंडरा रहे खतरों को लेकर सावधान रहने की अपील की. कार्यक्रम में राम नरेश पासवान, हरेराम राय, राजीव चंद्र भंडारी, आनंद कुमार झा सहित कई प्रबुद्धजनों ने अपने विचार रखें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
