Madhubani News : जॉब कैंप में फील्ड ऑफिसर के पद पर होगी बहाली

श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में जिला परिषद कार्यालय परिसर में 23 मई को जॉब कैंप लगेगा.

मधुबनी. श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में जिला परिषद कार्यालय परिसर में 23 मई को जॉब कैंप लगेगा. जॉब कैंप में फ्यूजन फाइनेंस कंपनी की ओर से 30 खाली पदों पर फील्ड ऑफिसर के पद पर बहाली की जायेगी. मधुबनी एवं दरभंगा के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जायेगा. अभ्यर्थियों को दसवीं या बारहवीं पास होना जरूरी है. उम्र 18-35 वर्ष निर्धारित है. चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 15 से 18000 रुपये एवं अन्य सभी सुविधाएं दी जायेगी. यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी मृणाल कुमार चौधरी ने दी है. कहा है कि जॉब कैंप में अभ्यर्थियों को फोटो, बायोडाटा एवं सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र साथ लाना जरूरी है. साथ ही एनसीएस पोर्टल पर निबंधन होना जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >