Madhubani News : रामनवमी श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का पर्व : अमरनाथ

रामनवमी के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया.

राजनगर

. रामनवमी के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया. इस पावन यात्रा में हजारों की संख्या में सनातनी हिंदू भाई एवं सैकड़ों माता-बहनें पारंपरिक परिधान में, हाथों में भगवा ध्वज लेकर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए. शोभायात्रा में भक्ति संगीत, जय श्रीराम के गगनभेदी नारों और रंग-बिरंगी सांस्कृतिक झांकियों ने सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया. इस मौके पर प्रदेश भाजपा नेता अमरनाथ प्रसाद ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि रामनवमी केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों का उत्सव है. उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को श्रीराम के चरित्र से प्रेरणा लेकर जीवन में सत्य, सेवा और संस्कार को अपनाना चाहिए. इसके साथ ही अमरनाथ प्रसाद पंडौल बाजार, कोतवाली चौक सहित अन्य जगहों पर आयोजित शोभायात्रा में भी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >