Madhuabni Congress News: मधुबनी जिला कांग्रेस कार्यालय ललित भवन में भारत रत्न, आधुनिक भारत के निर्माता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा, सादगी और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई. जयंती समारोह का सफल नेतृत्व जिला कांग्रेस पश्चिमी की अध्यक्षा मीना देवी कुशवाहा ने किया. समारोह की शुरुआत में उपस्थित सभी वरीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
देश की तकनीकी प्रगति राजीव गांधी की प्रगतिशील सोच का परिणाम: मीना कुशवाहा
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने कहा कि देश में आज जो तकनीकी प्रगति, विकास की अविरल धारा और आधुनिकता की झलक बह रही है, वह स्वर्गीय राजीव गांधी के दूरगामी विजन और प्रगतिशील सोच का ही प्रत्यक्ष परिणाम है.
उन्होंने रेखांकित किया कि देश में पंचायती राज व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से लेकर सूचना प्रौद्योगिकी (IT) व दूरसंचार क्रांति की मजबूत नींव रखने में उनका योगदान अद्वितीय और अतुलनीय रहा है. स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश के विकास की जो अमिट लकीर खींची, उसी के पथ पर चलकर आज भारत सशक्त और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है.
जिले भर के वरीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
समारोह में स्वर्गीय राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया.
इस अवसर पर वरीय कांग्रेस नेता परमेश्वर मेहरा, पंकज कुमार यादव उर्फ फौजी, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौरसिया, मुकेश कुमार झा पप्पू, सतेंद्र पासवान, आनंद कुमार झा, अकील अंजुम, श्रवण कुमार ठाकुर, वकार अहमद, रामकुमार ठाकुर, मोहम्मद जैदी, मुकेश कश्यप, संतोष कुमार, वासुदेव, युवा नेता राजकमल कुशवाहा, धनेश्वर ठाकुर, महेश चंद्र झा सहित कई प्रखंड अध्यक्ष व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
