Madhubani News : बारिश ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, सड़कों की हालत बदतर

चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से हो रही बारिश ने पूरे प्रखंड क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

घोघरडीहा. चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से हो रही बारिश ने पूरे प्रखंड क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गांवों से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक सड़कों की सूरत बिगड़ गई है. अधिकांश गलियां और मुख्य मार्ग कीचड़ से लथपथ हैं, जिससे आम जनों की परेशानी बढ़ गई है. गांव की गलियों से लेकर नगर पंचायत क्षेत्र की मुख्य सड़कों तक कीचड़ और जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. आइटीआइ रोड से लेकर स्टेशन चौक तथा पुरानी सिनेमा रोड से लेकर पूर्वी गुमटी तक जगह-जगह पानी भरा हुआ है. इन सड़कों पर कीचड़ इतना बढ़ गया है कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र की साफ-सफाई और जलनिकासी व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने आ गई है. राहगीर बताते हैं कि हल्की बारिश में ही सड़कों पर जलजमाव हो जाता है. जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों दोनों को परेशानी झेलनी पड़ती है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना जताई है. जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है. वहीं, सब्जी और रबी फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >