Madhubani News : कमला नदी तटबंध सह सड़क पर बना रेनकट, हादसे की आशंका

अंधराठाढ़ी - झंझारपुर के कमला नदी तटबंध पर हरना में रेनकट से बने गड्ढे से हादसा होने की आशंका है.

अंधराठाढ़ी. अंधराठाढ़ी – झंझारपुर के कमला नदी तटबंध पर हरना में रेनकट से बने गड्ढे से हादसा होने की आशंका है. बीते दिनों हुई बारिश से सड़क किनारे रेनकट से गड्ढा होया है. बावजूद विभाग मरम्मत कराने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं कर रहा है. इस कारण दुर्घटना की आशंका है. वाहन चालक की थोड़ी सी असावधानी से बड़ी घटना हो सकती है. शाम होते ही सबसे बड़ी परेशानी पैदल, साइकिल सवार लोगों को हो रही है. यह सड़क कई दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है. हरना- भदुआर कमला नदी तटबंध सह सड़क अति महत्वपूर्ण है, जो कई सड़कों का संपर्क जोन बन गया है. यहां से हमेशा छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है. यह सड़क बाबूबरही, अंधराठाढ़ी प्रखंड को झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय से जोड़ती है. एसडीओ रवि ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, जल्द रिपेयरिंग करा दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >