Madhubani News : दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद रेलवे स्टेशन अलर्ट पर

पिछले दिनों दिल्ली लाल किले के समीप हुए ब्लास्ट के बाद रेलवे ने समस्तीपुर मंडल के सभी स्टेशनों को अलर्ट कर दिया गया है.

मधुबनी. पिछले दिनों दिल्ली लाल किले के समीप हुए ब्लास्ट के बाद रेलवे ने समस्तीपुर मंडल के सभी स्टेशनों को अलर्ट कर दिया गया है. मंडल के जयनगर, मधुबनी सहित विभिन्न स्टेशनों पर आरपीएफ एवं जीआरपी जवानों द्वारा गश्त की जा रही है. इस दौरान स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों की सघन चेकिंग की जा रही है. आरपीएफ के एसआई ने कहा कि स्टेशन परिसर में 24 घंटे गश्त की जा रही है. हर आने जाने वाले यात्रियों एवं अन्य लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है. सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त रखा गया है. संदिग्ध व्यक्तियों की विशेष निगरानी की जा रही है. स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य होने के कारण और अधिक सतर्कता बरती जा रही है. जवानों को शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है. ताकि किसी भी आपात कालीन स्थिति से निपटने में मदद मिल सके. उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन से भी तालमेल बनाया गया है. दूसरी ओर समस्तीपुर मंडल में आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा उपायों की तत्परता सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को मॉक ड्रिल एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी. मॉक ड्रिल का प्रत्यक्ष अभ्यास 14 नवंबर को 9.30 बजे समस्तीपुर रेलवे यार्ड में किया जाएगा. इस अभ्यास में मंडल के सभी विभागों के अधिकारी, सुरक्षा एवं चिकित्सा दल, रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेल पुलिस, रेडक्रॉस, सिविल डिफेंस, स्काउट एवं गाइड, एनजीओ एवं स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि शामिल होंगे. मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय एवं राहत कार्यों की दक्षता का मूल्यांकन करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >