Madhubani News : जिले के 42 किसानों से 1550 क्विंटल गेहूं की हुई खरीद

किसानों से गेहूं खरीद करने के लिए सहकारिता विभाग 200 से अधिक पैक्स में गेहूं खरीद केंद्र बनाया है.

मधुबनी. किसानों से गेहूं खरीद करने के लिए सहकारिता विभाग 200 से अधिक पैक्स में गेहूं खरीद केंद्र बनाया है. जहां पैक्स अध्यक्ष के नेतृत्व में गेहूं की खरीद की जा रही है. इसबार जिला को 5800 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है. जिला सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन कुमार ने कहा कि अभी तक 42 किसानों से 1550 क्विंटल गेहूं की खरीद की गयी है. किसानों से गेहूं खरीदने के लिए विभाग ने पंचायत स्तर पर बने क्रय केंद्र में सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करायी है. श्री कुमार ने कहा कि गेहूं के सुरक्षित भंडारण के लिए पैक्स में गनी बैग के साथ माप मशीन लगाया गया है. किसान अगर गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन निबंधन कराये हैं तो उस किसान के घर पर जाकर गेहूं की खरीद किया जा रहा है. ताकि किसानों को घर से क्रय केंद्र तक गेहूं लाने में परेशानी नहीं हो. गेहूं खरीदने के लिए सरकार की ओर से 15 जून तक का समय दिया गया है. जिला सहकारिता पदाधिकारी ने कहा है जिले को गेहूं खरीद के लिए मिले लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभाग ने चयनित पैक्स किसानों के घर पर जाकर गेहूं खरीद कर रहे हैं. किसानों को गेहूं मूल्य भी तत्काल उसके खाते पर भेजा जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 35 किसानों के खाते में राशि भेजी गयी है. शेष किसानों खाते में राशि भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. सोमवार तक सभी किसानों को राशि भेज दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >