Madhubani News : पात्र लाभुकों को समय से खाद्यान्न उपलब्ध कराएं : डीएम

जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई.

मधुबनी.

जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई. वहीं, खाद्यान्न वितरण की समीक्षा के क्रम में मई माह में अबतक रहिका प्रखंड का वितरण प्रतिशत सबसे अधिक 85 फीसदी वही अंधराठाढ़ी प्रखंड का सबसे कम 66 फीसदी वितरण प्रतिशत पाया गया.

डीएम ने उपस्थित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया का गंभीरतापूर्वक पूरी पारदर्शिता के साथ पर्यवेक्षण करते हुए खाद्यान्न वितरण की गति में तेजी लाएं. उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभुकों को पूरी पारदर्शिता एवं सहजता के साथ ससमय खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. नया राशन कार्ड निर्गत करने के लिये बेनीपट्टी ब्लॉक, पंडोल ब्लॉक, बिस्फी ब्लॉक और हरलखी ब्लॉक के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को समय सीमा के अंदर निष्पादन का निर्देश दिया गया है. राशन कार्ड के प्रपत्र (ख) में आये आवेदनों को समय सीमा के अंदर निष्पादन में शिथिलता बरतने को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पंडौल को चेतावनी दी.

इसी प्रकार बासोपट्टी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को अयोग्य राशन कार्ड धारी को चिन्हित कर ससमय राशन कार्ड निरस्त नहीं करने पर चेतावनी दिया गया है. डीएम ने राशन दुकानों का नियमित रुप से निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए कहा कि निरीक्षण की सिर्फ खानापूर्ति से काम नहीं चलेगा. निरीक्षण के सकारात्मक परिणाम भी नजर आने चाहिए. उन्होंने कहा सभी पदाधिकारी हर हाल में निर्धारित की गई संख्या में लक्ष्य के अनुरूप राशन दुकानों का निरीक्षण करेंगे. जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वह भी अपने निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध ससमय राशन दुकानों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे. साप्ताहिक जांच के क्रम में पंचायतों में पहुंचकर जन वितरण दुकानों द्वारा राशन वितरण का ग्रामीणों से फीडबैक भी लेने का निर्देश दिया. प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को महादलित टोलों में आयोजित कैम्प में शत प्रतिशत पात्र लाभुकों का राशन कार्ड बनाना सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर अनुश्रवण, सतर्कता एवं निगरानी समिति की नियमित रूप से बैठक करने के निर्देश दिए. उन्होंने प्रखंड स्तर की कम बैठक को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए अविलम्ब निर्धारित संख्या में ससमय बैठक करवाने का निर्देश दिया.

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने माह अप्रैल 2025 एवं मई माह 2025 का खाद्यान्न उठाव एवं वितरण, ऑफलाइन राशन कार्ड, राशन कार्ड टाइमलाइन प्रतिवेदन (आरटीपीएस), ऑनलाइन राशन कार्ड, आधार सीडिंग से संबंधित प्रतिवेदन, प्रवासी मजदूर से संबंधित प्रतिवेदन, किए गए निरीक्षण कार्य से संबंधित प्रतिवेदन, आपूर्ति कार्यालय से संबंधित न्यायालयवाद, विभिन्न जनता दरबार से संबंधित प्रतिवेदन, सीपीग्राम, मानवाधिकार, लोक सूचना, लोक शिकायत, लोकायुक्त से संबंधित प्रतिवेदन एवं सेवांत लाभ से संबधित विषयो पर समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. डीएम ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर अच्छे प्रदर्शन वाले प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को प्रोत्साहित करें. वही लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले के विरुद्ध करवाई भी करने को कहा. बैठक मे प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी शशि कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी सदर अश्वनी कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर वीरेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपट्टी अनुमंडल पदाधिकारी झंझारपुर कुमार गौरव, अनुमंडल पदाधिकारी फुलपरास जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम सहित जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >