काला बिल्ला लगा बक्फ बोर्ड बिल का विरोध

थाना क्षेत्र के बाघा कुसमार स्थित ईदगाह परिसर में ईद उल फितर के आखिरी नमाज के बाद नमाजियों ने काला बिल्ला लगाकर बक्फ बिल का विरोध किया.

खुटौना . थाना क्षेत्र के बाघा कुसमार स्थित ईदगाह परिसर में ईद उल फितर के आखिरी नमाज के बाद नमाजियों ने काला बिल्ला लगाकर बक्फ बिल का विरोध किया. ईद की नवाज खत्म होते ही ईदगाह के मैदान में हजारों की संख्या में नमाजियों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाये. संशोधित बक्फ बिल वापस लेने की मांग किया. नमाजियों ने काला बिल्ला लगाकर ही नमाज अदा की. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बक्फ बोर्ड के संशोधित बिल को मुसलमान विरोधी बताते हुए केंद्र सरकार से तुरंत वापस लेने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >