Madhubani News : घर में आग लगने से भैंस समेत लाखों की संपत्ति नष्ट

थाना क्षेत्र की बलिराजपुर गांव निवासी शैलेश कुमार मिश्रा के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी.

बाबूबरही. थाना क्षेत्र की बलिराजपुर गांव निवासी शैलेश कुमार मिश्रा के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. घटना में एक दुधारू भैंस, बाइक सहित लाखों का सामान जल गया. बताया गया कि शुक्रवार की आधी रात को आग की लपटें देख लोग शोर मचाने लगे. जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक आग की लपेटे तेज हो गयी थी. हालांकि लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशामक गाड़ी को दी. गाड़ी पहुंचने पर आग पर किसी तरह काबू पाया गया. घटना की सूचना पर सीओ लीलावती कुमारी ने राजस्व कर्मचारी से घटनास्थल की जांच करायी. सीओ ने कहा कि तत्काल पीडि़त परिवार को पोलीसीट उपलब्ध करा दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >