Madhubani News : प्रखंड के सभी 16 सरकारी माध्यमिक व प्लस टू विद्यालयों में उत्प्रेषण परीक्षा शुरू

वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने वाले नियमित, स्वतंत्र एवं क्वालिफाइंग कोटि की उत्प्रेषण जांच परीक्षा बुधवार को शुरू हो गयी.

लदनियां. वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने वाले नियमित, स्वतंत्र एवं क्वालिफाइंग कोटि की उत्प्रेषण जांच परीक्षा बुधवार को शुरू हो गयी. परीक्षा 29 नवंबर तक चलेगी. सभी छात्र जो 2026 की वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए यह परीक्षा अनिवार्य है. प्रखंड क्षेत्र के सभी 16 सरकारी माध्यमिक एवं प्लस टू विद्यालयों में संचालित परीक्षा में बड़ी संख्या में दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया. इस दौरान उत्क्रमित माध्यमिक प्लस टू विद्यालय कुमरखत समेत सभी 16 विद्यालयों में छात्र छात्राओं को कड़ी निगरानी में परीक्षा ली गयी. परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन समेत अन्य उपकरण ले जाने पर पाबंदी लगी थी. प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार कामत ने बताया कि स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संचालन के लिए सभी उपाय किए गए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >