Madhubani News : मिथिला शिखर सम्मान से नवाजे गए प्रधानाचार्य डॉ. फूलो पासवान

मिथिलांचल सर्वांगीण विकास संस्थान बेनीपट्टी ने पिछले 3 नवंबर को जेएन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. फूलो पासवान को मिथिला शिखर सम्मान से सम्मानित किया.

मधुबनी. मिथिलांचल सर्वांगीण विकास संस्थान बेनीपट्टी ने पिछले 3 नवंबर को जेएन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. फूलो पासवान को मिथिला शिखर सम्मान से सम्मानित किया. डॉ. पासवान के शैक्षणिक, अनुसंधान, सामाजिक व प्रशासनिक योगदानों का विस्तृत उल्लेख उनको दिए मानपत्र में है. मिथिलांचल सर्वांगीण विकास संस्था द्वारा डॉ. फूलो पासवान को दिए मान-पत्र में कहा गया है कि मधुबनी क्षेत्रीय अनुसंधानात्मक, सामाजिक सरोकारों सहित विभिन्न क्षेत्रों में डॉ. फूलो पासवान का विशेष योगदान रहा है. उन्होंने शिक्षा, भाषा-संस्कृति संवर्द्धन और युवाओं के मार्गदर्शन के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं. बिहार विश्वविद्यालय व प्रदेश एवं केंद्र के अनेक संस्थानों में अध्यापन व प्रशासनिक दायित्व निभाते हुए उन्होंने अनुसंधान-प्रकाशन, संगोष्ठियों का आयोजन और मिथिला-अध्ययन की धारा को समृद्ध किया. उनके निर्देशन में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अनेक सामाजिक-शैक्षिक अभियानों का संचालन हुआ. डॉ. पासवान द्वारा लिखित एवं संपादित पुस्तकों, लेखों से क्षेत्रीय साहित्य, लोक संस्कृति और शिक्षा-विस्तार को बल मिला. संस्था यह मानती है कि उनके कार्यों से मिथिला की गरिमा बढ़ी है. इससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिली है. इसके लिए उन्हें मिथिला शिखर सम्मान अर्पित कर संस्था गौरवान्वित है. मौके पर अमरनाथ झा उर्फ भोलन सहित संस्था के कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >