Madhubani News : वार्ड सभा में प्रस्तुत किया विकास योजना का लेखा जोखा

प्रखंड की अंधरा दक्षिण पंचायत के मध्य विद्यालय मधुबन परिसर में गुरुवार को वार्ड सभा हुई. अध्यक्षता वार्ड सदस्य अमरिका देवी ने की.

अंधराठाढ़ी. प्रखंड की अंधरा दक्षिण पंचायत के मध्य विद्यालय मधुबन परिसर में गुरुवार को वार्ड सभा हुई. अध्यक्षता वार्ड सदस्य अमरिका देवी ने की. सभा में वार्ड सदस्य अपने कार्यकाल में किये गये विकास योजना का लेखा जोखा उपस्थित जन समूह को दिखाते हुए कहा कि मेरे ऊपर मुखिया व कुछ लोगों ने गबन का आरोप लगाया. पिछले वार्ड सदस्य के कार्यकाल की शेष राशि का कार्य कीचड़ भरे सड़क का पक्की सड़क निर्माण कराकर किया गया है. सभा में उपस्थित रेखा देवी ने कहा कि वार्ड सदस्य द्वारा ईमानदारी पूर्वक सड़क निर्माण, नल जल योजना का संचालन किया जा रहा है. वार्ड के कुछ दबंग द्वारा झूठा आरोप लगाकर बदनाम एवं गबन का आरोप लगाया जा रहा है. वहीं, गीता देवी, गहरी देवी, बबिता देवी, इनर देवी के ने इसे बेबुनियाद, निराधार व मनगढ़ंत बताया. उन्होंने बताया कि वार्ड सदस्य गरीब, ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ है. वार्ड सभा में उपस्थित अरहुलिया देवी, सावित्री देवी ने वार्ड सदस्य को निर्दोष बताया. सभा को मुखिया राजनारायण राय छोटू सहित अन्य ने भी संबोधित किया. अवसर पर देवचंद्र राय, उपेंद्र राय, हरेराम राय, रामबालक भंडारी, कैलाश राय, विद्यानंद राय, सुबोध राय, जागेश्वर राय, मनोज राय मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >