Madhubani News : पीएम की कार्यक्रम की सफलता के लिए बूथ स्तर तक करें तैयारी : डॉ. दिलीप जायसवाल

भाजपा कार्यालय के सभागार में जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता व प्रदेश परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव के संचालन में बैठक हुई.

मधुबनी. भाजपा कार्यालय के सभागार में जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता व प्रदेश परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव के संचालन में बैठक हुई. मौकेपर आगामी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मधुबनी आगमन पर विचार किया गया. बैठक में 14 जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, क्षेत्रीय प्रभारी, जिला प्रभारी और मंच व मोर्चा के पदाधिकारियों की उपस्थित थे. बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् गीत व पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप जलाकर की गयी. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, प्रदेश महामंत्री ललन मंडल, शिवेश राम, मिथिलेश तिवारी, राजेश वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, पंचायती राज्य मंत्री केदार गुप्ता, क्षेत्रीय प्रभारी धीरेंद्र सिंह, सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, राज्यसभा सदस्या डॉ. धर्मशीला गुप्ता का मिथिला पेंटिंग, पाग और चादर देकर स्वागत किया गया. दो सत्रों में हुई बैठक में पहली बैठक अररिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर, सितामढ़ी, शिवहर और मुजफ्फरपुर के कार्यकर्ताओं की हुई. वहीं दूसरे सत्र में मधुबनी, दरभंगा और झंझारपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंचायती राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल को मधुबनी में आगमन होने जा रहा है. इसकी सफलता के लिए सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर तैयारी करें. लोगों के बीच संवाद और चर्चा कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की चर्चा करें. पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार करने के लिए 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनके विचार, आदर्श और सिद्धांतों को अपनाना और सम्मान समारोह आयोजित करना है. कांग्रेस की सरकार ने अपने शासनकाल में डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों की अवहेलना की गयी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शासनकाल में डॉ भीमराव आंबेडकर के विचारों और सिद्धांत को चुनौती के रूप में लेते हुए जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम किया है. सभी मंडल अध्यक्ष को अपने विधानसभा में विधानसभा स्तरीय बैठक करने को कहा गया. बैठक में कईविधायक, विधान पार्षद, मंडल अध्यक्ष, पार्टी के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थिति थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >