Madhubani News : मतदान केंद्रों पर बिजली आपूर्ति के लिए विभाग की तैयारी पूरी

विधानसभा चुनाव सुचारू ढंग से संपादन करने के लिए बिजली विभाग सभी मतदान केंद्र पर निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति के लिए कई कदम उठाए हैं.

बिस्फी. विधानसभा चुनाव सुचारू ढंग से संपादन करने के लिए बिजली विभाग सभी मतदान केंद्र पर निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति के लिए कई कदम उठाए हैं. विधानसभा के सभी मतदान बूथों पर विद्युत कर्मी, जूनियर इंजीनियर, सहायक विद्युत अभियंता सहित बिद्युत शक्ति केंद्र एवं फ्यूज काल सेंटर के साथ मानव बल का मोबाइल नंबर भी प्रदर्शित कर दिया गया है. मतदान कर्मियों व अधिकारियों को किसी भी स्थिति में तुरंत संपर्क की सुविधा मिले और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. सहायक विद्युत अभियंता पंकज कुमार, सिमरी विद्युत प्रशाखा के जेई रितेश कुमार ने नंबर जारी करते हुए कहा कि सभी विद्युत कर्मी हर परिस्थिति से निपटने को तैयार है. उन्होने लोकतंत्र के इस महापर्व मे बढ़चढ़ कर मताधिकार करने की अपील की. मौके पर सहायक कर्मी मनीष मिश्रा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >