अंधराठाढ़ी. प्रखंड के रुद्रपुर गांव के प्रतिभा कुमारी ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में आर्ट्स विषय में जिला में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. वह नव उत्क्रमित उच्च विद्यालय रूद्रपुर की छात्रा है. प्रतिभा ने कुल 462 अंक प्राप्त किया है. उसने बेहतर परिणाम लाकर गांव व प्रखंड का नाम रोशन किया है. अपनी सफलता का श्रेय माता- पिता व शिक्षकों को दिया है. प्रतिभा कुमारी की मां रीभा देवी गृहणी है. पिता उग्रनाथ झा ऑटो चलाते है. प्रतिभा ने कहा कि वह प्रतिदिन पांच छह घंटे पढ़ाई करती थी. आगे ग्रेजुएशन की पढाई के साथ-साथ बीपीएससी की तैयारी करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
