गृहणी मां और छोटे व्यवसायी के बेटे ने NEET में लहराया परचम, 593 अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

प्रखंड की तमुरिया पंचायत के नंदेनगर निवासी प्रकाश कुमार ने NEET परीक्षा में 593 अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद से मिली इस सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है. प्रकाश का सपना गरीबों की सेवा करना है.

Madhubani News: प्रखंड की तमुरिया पंचायत अंतर्गत नंदेनगर तमुरिया निवासी प्रकाश कुमार ने देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET में 593 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. परिजन, ग्रामीण और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Lakhnaur News: मेहनत और लगन से मिली सफलता

प्रकाश कुमार की माता आशा देवी गृहणी हैं, जबकि उनके पिता गांव में छोटा व्यवसाय करते हैं. उनके चाचा प्रमोद कुमार चिकित्सक हैं. प्रकाश ने मधेपुर स्थित एक निजी विद्यालय से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद पटना में रहकर उन्होंने NEET की तैयारी की और सफलता प्राप्त की.

माता-पिता और गुरुजनों को दिया श्रेय

प्रकाश कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार और गुरुजनों को दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी कठिन प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए एकाग्रता, अनुशासन और लगातार मेहनत सबसे जरूरी होती है. उन्होंने विद्यार्थियों को भी लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन से तैयारी करने की सलाह दी.

गरीबों की सेवा करना है सपना

प्रकाश कुमार ने कहा कि उनका सपना एक कुशल डॉक्टर बनकर गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है. उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर समाज के लिए योगदान देना उनकी प्राथमिकता होगी.

य़ह भी पढ़ें: सुपारी लेकर हत्या की साजिश मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, 10 कारतूस उपलब्ध कराने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Awadesh kumar das

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >