Madhubani News : बेतौना पैक्स अध्यक्ष पद पर प्रभात कुमार कर्ण व कटैया में झुना देवी विजयी

बेतौना व कटैया पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया.

बेनीपट्टी. बेतौना व कटैया पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. बुधवार को मतदान समापन के बाद शाम में मतगणना की गयी. मेघदूतम सभागार को मतगणना केंद्र बनाया गया था. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार की शाम 7 बजे से मतगणना शुरू हुई. जो रात के करीब 9 बजे के आस-पास संपन्न हुई. पहले कटैया पंचायत की मतगणना करायी गयी, जहां कुल डाले गये 529 मतों में से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रामानंद झा की पत्नी झुना देवी को 409 मत प्राप्त हुए. वहीं उनके प्रतिद्वंदी रहे नरेश झा को महज 106 मत ही प्राप्त हुए. 14 वोट अवैध घोषित किये गये. इस तरह झुना देवी को विजयी घोषित किया गया. इसके बाद बेतौना पंचायत की मतगणना करायी गयी. जिसमें कुल डाले गये 701 मतों में से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रभात कुमार कर्ण उर्फ बबलू को 526 वोट मिले. वहीं, उनके प्रतिद्वंदी गुलाब मंडल को 152 मतो से ही संतोष करना पड़ा. 23 वोट अवैध घोषित किये गये. इस तरह निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रभात कुमार कर्ण उर्फ बबलू को विजयी घोषित किया गया. प्रभात कुमार कर्ण तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष पर अपना कब्जा जमाने में कामयाब रहे. मतगणना समाप्त होने के बाद आरओ सह बीडीओ महेश्वर पंडित ने दोनों नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए दोनों के जीत की शुभकामना दी. मतगणना शुरू होने से लेकर अंत तक थानाध्यक्ष शिव शरण साह, एसआइ जुली कुमारी, अशोक कुमार और विवेक कुमार मतगणना परिसर में दलबल के साथ मुश्तैद रहे. उधर, प्रभात कर्ण बबलू और झुना देवी के निर्वाचित होने की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. दोनों निर्वाचित अध्यक्ष को प्रमाणपत्र लेकर बाहर निकलते ही समर्थकों ने फूल माला से लाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >