Madhubani News : फरार आरोपित के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार को गोलीकांड मामले के फरार आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया.

घोघरडीहा: स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार को गोलीकांड मामले के फरार आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के घोघरडीहा नगर पंचायत के किसनीपट्टी गांव निवासी बिहारी यादव, सोनू यादव और बिट्टू यादव के घर इश्तेहार चिपकाया. थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा व एसआई संतोष कुमार पाल के नेतृत्व में पुलिस बल की ओर से इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की गई. इसके बाद भी आरोपित ने सरेंडर नहीं किया तो पुलिस कुर्की जब्ती की कार्रवाई करेगी. पुलिस के अनुसार जनवरी 2025 में आपसी रंजिश में गोलीबारी चलाने की घटना हुई थी. इसस मामले में थाना क्षेत्र के किसनीपट्टी के बिहारी यादव, शिव लाल यादव, सोनू यादव एवं बिट्टू यादव के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई थी. ये तीनों उसी समय से फरार चल रहे हैं.

मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

फुलपरास.

नगर पंचायत के वार्ड 9 निवासी दिनेश यादव ने भाई एवं भाई की पत्नी पर मारपीट का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है गया है कि रमेश कुमार यादव एवं उनकी पत्नी बबीता देवी ने पीड़ित की पत्नी फूलकुमारी देवी एवं उनके विकलांग पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया. थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >