Madhubani News : पुलिस पदाधिकारियों को विशेष चौकसी बरतने का निर्देश

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में डीएसपी राघव दयाल ने सर्किल इंस्पेक्टर समेत सभी थानाध्यकक्षों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की.

जयनगर. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में डीएसपी राघव दयाल ने सर्किल इंस्पेक्टर समेत सभी थानाध्यकक्षों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. बैठक में डीएसपी ने कहा कि विधि व्यवस्था के मद्देनजर मुहर्रम पर्व और श्रावणी मेला शिवालयों मंदिरों समेत आगामी पर्व को लेकर विशेष चौकसी बरतें. मुहर्रम के जुलूस को लेकर विभिन्न अखाड़ों के साथ बैठक और स्थल निरीक्षण कर विस्तृत जानकारी लेने और अखाड़ों को गाइड लाइन का पालन कराने का निर्देश दिया. श्रावणी मेला के मद्देनजर कमला नदी घाटों पर जलाभिषेक को जल बोझने आये श्रद्धालुओं कांवरियों आम जनो की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता हैं. श्रावणी मेला आयोजन समिति और मंदिर कमिटी के साथ बैठक कर विस्तृत जानकारी लेते हुए सीसीटीवी लगाने समेत कई दिशा निर्देश दिये. कहा कि अपराध नियंत्रण और शाति व्यवस्था कायम रखना पहली प्राथमिकता हैं. क्राइम कंट्रोल तथा शराब एवं मादक पदार्थो के तस्करों पर नकेल कसना निरंतर जारी रखने की हिदायत दी. सूचना तंत्र और टीम वर्क के तहत कार्यों का निष्पादन करें. बैंकों में बिना कार्यों के संदिग्ध लोग दिखने पर गहन पूछ ताछ और जांच करें. भारत नेपाल सीमा क्षेत्र होने के कारण असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने, अपराध नियंत्रण को लेकर संभावित अपराध के बावत रात्रि गश्ती बढ़ाने एसएसबी के साथ जॉइंट पेट्रोलिंग करने समेत कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर सजंय कुमार सिंह, जयनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार, लदनियां थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, देवधा थानाध्यक्ष प्रीति भारती मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >