Madhubani News : ऐतिहासिक होगा पीएम का कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं में उत्साह

सभी प्रकोष्ठ के संयोजक, सभी बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रविवार को हुआ.

बिस्फी. क्षेत्र की जगवन पूर्वी पंचायत स्थित चमैलिया टोल भंडार चौक के समीप चहुटा जगवन मंडल, बिस्फी व सिमरी मंडल के भाजपा के सक्रिय सदस्यो, सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, सभी बूथ अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के संयोजक, सभी बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रविवार को हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत से हुई. वहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ हुई. वक्ताओं ने विधानसभा चुनाव से पहले सभी मंडल अध्यक्ष को बूथ कमेटी बनाने बूथ स्तर पर एजेंट बनाने, समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने, संगठन को मजबूत करने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की. सांसद अशोक यादव ने कहा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में चहुमुखी विकास हो रहा है. विधायक हरीभूषण ठाकुर बचोल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल के आगमन को लेकर तैयारी की जा रही है. यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा. पंचायती राज दिवस भी खास होगा. मौके पर विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, जिलाध्यक्ष प्रभांशु कुमार सोनू, राजकिशोर मिश्र बुलेट, रामशकल यादव, कन्हाई चंद्र झा, सुभाष चंद्र झा, चंद्रजीत यादव, राजीव कुमार झा, अखिलेश कुमार झा सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >