PM Modi Speech: 10 प्वॉइंट्स में पढ़ें पीएम मोदी का पूरा भाषण, आतंकवाद से लेकर मखाना तक…

PM Modi Speech: पीएम मोदी आज बिहार के मधुबनी में एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने सभा को भी संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने आतंकी हमले का भी जिक्र किया. मृतकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की. 10 प्वॉइंट्स में पढ़ें पीएम मोदी का पूरा भाषण…

PM Modi Speech: पीएम मोदी आज बिहार दौरे पर हैं. इस दौरान वे मधुबनी के झंझारपुर पहुंचे हैं. यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. संबोधन शुरू करने से पहले पीएम मोदी ने सभी लोगों से कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने की अपील की. कुछ सेकेंड तक मौन रहकर सभी ने मृतको को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद पीएम मोदी ने सभा को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पहलगाम में हमला करने वाले आतंकियों को साफ संदेश दे दिया है. इन 10 प्वॉइंट्स में पढे़ं पीएम मोदी के भाषण की अहम बातें-

1. पीएम मोदी ने सबसे पहले मंच से आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा, “अपनी बात शुरू करने से पहले मैं आप सबसे एक प्रार्थना करना चाहता हूं. आप जहां हैं, वहीं अपने स्थान पर बैठे रहकर ही उन लोगों को श्रद्धांजलि दें, जिन्होंने आतंकी हमले में अपनी जान गंवाई है.”

2. पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है. आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी. आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई, किसी ने जीवनसाथी खोया. आज सभी की मौत पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा आक्रोश एक जैसा है, पीएम मोदी ने कहा.

3. आज राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि भी है. मैं उन्हें नमन करता हूं. बिहार वो धरती है जहां से बापू ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत की थी. उनकी सोच थी कि जब तक गांव का विकास नहीं होगा, तब तक भारत का विकास नहीं हो पाएगा. पंचायतों को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. 2 लाख से ज्यादा पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा गया है. वहीं साढ़े 5 लाख से अधिक CSC बनाए गए हैं.

4. बिहार देश का पहला राज्य था, जहां महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया गया. मैं, नीतीश जी का अभिनंदन करता हूं. बड़ी संख्या में आज दलित, पिछड़े, अति पिछड़े समाज की बेटियां सेवाएं दे रही हैं. यही लोकतंत्र में सबसे बड़ी भागीदारी है, पीएम मोदी ने सीएम नीतीश की तारीफ करते हुए कहा.

5. मखाना देश के लिए सुपर फूड है. हमने मखाने को GI टैग दिया है. मतलब मखाना आपका उत्पाद है, इसपर मुहर लग गई है. मखाना बोर्ड से किसानों का भाग्य बदलने वाला है.

6. मिथिला के कोसी का एक क्षेत्र बाढ़ से परेशान रहा है. सरकार बाढ़ के प्रकोप को कम करने के लिए 11 हजार करोड़ रुपए खर्च करने वाली है. इससे बूढ़ी गंडक, कोसी पर बांधी का निर्माण होगा.

7. पीएम मोदी ने कहा, “देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी हो चुकी है. गांवों में भी अच्छे अस्पताल बने इसके लिए देशभर में डेढ़ लाख से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं. यहां सस्ती दवाएं मिलती हैं.

8. देश के 12 करोड़ से अधिक परिवारों के घर पहली बार नल से जल पहुंचा है. वहीं ढाई करोड़ से अधिक लोगों के घर बिजली का कनेक्शन पहुंचा है. लोगों को गैस सिलेंडर दिए गए हैं.

9. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “बिहार में पीएम आवास योजना के तहत 57 लाख गरीब परिवारों को पक्के घर मिल चुके हैं. आने वाले दिनों में 3 करोड़ घर गरीबों को मिलने वाले हैं.”

10. लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 35 फीसदी आरक्षण का कानून बनाया गया है. इसका फायदा हमारी बहन-बेटियों को प्रतिनिधित्व में मिलेगा. जीविका दीदियों को 1 हजार करोड़ की मदद दी गई है. महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार मिशन मोड में काम कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >