17 सितंबर से शुरू होगा पीएम मोदी के 25 वर्ष सेवा को समर्पित अभियान, मधुबनी में घर-घर जलेगा दीया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान घर-घर में दीये जलाए जाएंगे और स्कूलों में प्रतियोगिताएं होंगी.

मधुबनी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा में 25 वर्ष पूरा होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. सांसद डॉ अशोक कुमार यादव ने प्रेस को संबोधित करते हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एक महीने तक चलने वाले अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने हैं.

सांसद ने बताया कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे प्रत्येक घर और विशेष रूप से लाभार्थियों के घर में दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा. उन्होंने इसे आशीर्वाद का एक दीया जलाने का कार्यक्रम बताया.

स्कूलों में चित्रकारी और भाषण प्रतियोगिता

सांसद ने बताया कि ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ कार्यक्रम संगठन और शिक्षा विभाग मिलकर चलाएंगे. इसका उद्देश्य बच्चों को सेवा और समर्पण के 25 वर्ष तथा विकसित भारत की संकल्पना के बारे में जानकारी देना है.

इसके तहत 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच सभी सरकारी और निजी स्कूलों में चित्रकारी, ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी.

गांव-गांव पहुंचायी जाएगी ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’

‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत 30 मिनट की भावनात्मक नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने की योजना है.

वहीं ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और महिला मोर्चा के माध्यम से किया जाएगा. इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों का सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा.

सरकारी योजनाओं से हुए बदलाव को सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील

सांसद ने बताया कि सरकार की योजनाओं से आये सकारात्मक बदलावों को रील, वीडियो और फोटो के रूप में सोशल मीडिया पर साझा किया जाएगा और पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएगा. उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए जन-जन को एकजुट करना अभियान का उद्देश्य है.

वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा भी होगी

‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ के तहत 10-10 टोलियों द्वारा वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर की यात्रा की जाएगी. सांसद के अनुसार यात्रा का मुख्य उद्देश्य पवित्र नदियों के जल से वडनगर स्थित हाटकेश्वर महादेव और वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करना है.

प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा, देवेंद्र यादव, नागेंद्र राउत, प्रशांत ठाकुर, सुबोध चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

बेनीपट्टी में सड़क हादसे में निजी बैंककर्मी की मौत, इलाज के दौरान गयी जान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नागेंद्र नाथ झा

पिछले 20 वर्षों से प्रिंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं. देश के कई प्रतिष्ठित नेशनल न्यूज चैनलों में काम करने के कारण राजनीतिक घटनाक्रमों और राजनीतिक दलों की खबरों के विशेषज्ञ माने जाते हैं. राजनीतिक विश्लेषण और पैनी रिपोर्टिंग में इन्हें महारथ हासिल है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >