Madhubani: फुलपरास में ऑटो पलटने से साढ़े तीन साल के मासूम की मौत, मां और दो बहन समेत 7 घायल

फुलपरास थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें यात्री से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना में साढ़े तीन साल के एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. ऑटो में सवार उसकी मां और दो बहनों समेत सात लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है.

Madhubani News: फुलपरास थाना क्षेत्र के घोघरडीहा-फुलपरास सड़क पर बेलहा ईंट भट्ठा के समीप शुक्रवार को यात्री से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गयी, जबकि उसकी मां और दो बहन समेत सात लोग घायल हो गये. एक महिला की हालत गंभीर बतायी जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा रेफर किया गया.

रक्षाबंधन मनाने जा रहा था परिवार

मृतक बच्चे की पहचान सुपौल जिले के मरौना थाना क्षेत्र के कुल्हाड़िया गांव निवासी धनश्याम यादव के पुत्र आदर्श कुमार (साढ़े तीन वर्ष) के रूप में हुई है.

बताया गया कि ऑटो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे. वे अपने गांव कुल्हाड़िया से फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली गांव रक्षाबंधन का पर्व मनाने जा रहे थे. इसी दौरान बेलहा ईंट भट्ठा के पास ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी.

हादसे में आदर्श कुमार की मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी.

मां और दो बहन समेत सात लोग घायल

हादसे में मृतक आदर्श की मां रीता कुमारी (31), बहन अदिति शायरी (10) और प्रिया भारती (7) भी घायल हुई हैं. इसके अलावा लक्ष्मीनिया देवी (26), अमन कुमार (7) और धीरज कुमार (6) भी जख्मी हुए हैं.

घायलों में लक्ष्मीनिया देवी की स्थिति गंभीर बतायी गयी है. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर किया गया.

परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि मृतक बच्चे के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है.

परिजनों ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को अपना बताते हुए मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की बात कही है.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: बिहार संपर्क क्रांति, शहीद एक्सप्रेस और अमृत भारत समेत कई ट्रेनों का बदलेगा रूट, कुछ स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jagdish chaupal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >