Madhubani News : बारिश थमने के बाद भी लोगों को जलजमाव से नहीं मिली मुक्ति

मानसून पूर्व हुई बारिश ने ही नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है. पिछले रविवार की रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश से शहर के कई मोहल्ले में जलजमाव हो गया है.

मधुबनी.

मानसून पूर्व हुई बारिश ने ही नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है. पिछले रविवार की रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश से शहर के कई मोहल्ले में जलजमाव हो गया है. मंगलवार को बारिश का क्रम थमने के बाद भी शहर के लोगों को जलजमाव से मुक्ति नहीं मिली है. शहर के विनोदानंद झा कॉलोनी, आदर्शनगर, सप्ता चौअन्नीपट्टी सड़क, पुरानी बिजली कॉलोनी सहित अन्य मोहल्ले में जलजमाव की स्थिति बरकरार रहने से लोगों को नारकीय माहौल में जीने को विवश होना पड़ रहा है. शहर की जर्जर सड़कों पर जलजमाव होने से लोगों को कहीं आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. जिससे शहर के लोगों का नगर निगम के प्रति आकोश बढ़ता ही जा रहा है. लोगों का यह गुस्सा कभी भी गंभीर रूप ले सकता है.

कैनालों की सफाई नहीं होने से जलजमाव की समस्या हुई गंभीर

शहर से जल निकासी के लिए अंग्रेजी शासनकाल पर वाट्सन, किंग्स कैनाल व राज कैनाल का निर्माण किया गया था. इन कैनालों से होकर शहर के पानी की निकासी होती रही है. समय के साथ इन कैनालों में गाद जमता गया. जिसकी सफाई अच्छी तरीके से सफाई नहीं होने से जल निकासी बाधित हो रही है. नतीजतन शहर में जलजमाव की समस्या गंभीर हो गयी है.

नहीं हो रही नाले व कैनालों की सफाई

शहर के नाले व कैनालों की सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी किये जाने से शहर में जल निकासी की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है. हर वर्ष बरसात से पूर्व वाट्सन, किंग्स व राज कैनाल के साथ नाले की सफाई के लिए कार्ययोजना तैयार कर लाखों रुपये खर्च किये जाते हैं. लेकिन स्थिति जस की बनी हुई है. जिसके कारण हर वर्ष बरसात के मौसम में शहर के लोगों को जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

कहते हैं अधिकारी

नगर निगम के आयुक्त अनिल कुमार चौधरी ने कहा है कि कैनाल व नाले की सफाई का काम शुरू किया गया है. बरसात से पहले सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा. जलजमाव वाले मोहल्ले से जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है. शीघ्र लोगों को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >