Madhubani : रामनवमी पर्व को ले शांति समिति की बैठक

मंगलवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.

मधुबनी. रामनवमी का पर्व शांति एवं सौहाद्र बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में नगर के गणमान्य लोगों, समाजसेवियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया. इस दौरान एसडीओ अश्विन कुमार व एसडीपीओ सदर वन राजीव कुमार ने उपस्थित लोगों से पर्व को शांतिपूर्वक और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. साथ ही जुलूस के मार्ग, डीजे के उपयोग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की. एसडीपीओ ने कहा कि रामनवमी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. किसी भी अफवाह से बचने के लिए सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. साथ ही जुलूस को निर्धारित रास्ते से ही निकालने का निर्देश दिया. बैठक में उपस्थित स सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और आग्रह किया कि पर्व के दौरान बिजली, पानी और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. वहीं एसडीओ ने सभी लोगों से आपसी भाईचारे और समन्वय के साथ रामनवमी मनाने की अपील की और कहा कि प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. जुलूस में किसी भी तरह के हथियार से परहेज रखने का निर्देश दिया. बैठक में एसडीपीओ सदर टू मनोज राम, नगर थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार, पुअनि मनोज कुमार, मेयर अरुण राय, डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, शाहजहां अंसारी, महताब सिद्धकी सहित दर्जनों समाजसेवी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >