Madhubani News : सदर अस्पताल के आसपास घोड़ा के आने से मरीज परेशान

सदर अस्पताल के आसपास अचानक एक दर्जन से अधिक घोड़ा आ जाने से रविवार को मरीजों को अस्पताल आने जाने में परेशानी हुई.

मधुबनी. सदर अस्पताल के आसपास अचानक एक दर्जन से अधिक घोड़ा आ जाने से रविवार को मरीजों को अस्पताल आने जाने में परेशानी हुई. घोड़ा को भागने के लिए अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मी को काफी मशक्कत करनी पड़ी. सुरक्षा कर्मी ने कहा कि अचानक इतनी संख्या में घोड़ा आ जाने के कारण अस्पताल आने जाने वालों को परेशानी हो रही है. घोड़ा सदर अस्पताल के सामने रखे कचरे की पेटी गिरा कर पूरे सड़क पर गंदगी फैला दिया है. उससे निकल रही बदबू से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. लोगों ने कहा कि घोड़ा पालतू है, लेकिन इसे सड़क पर छोड़ कर लोगों को परेशानी में डाल दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >